नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर की एंटी-ड्रग कमेटी की ओर से शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एंटी-ड्रग शपथ ली। विद्यार्थियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने, समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ व उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए जिम्मेदार निर्णय लेने का संकल्प लिया। यहां परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने कहा, कि युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। साथ ही भविष्य में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को दिलाई गई शपथ यह भी पढ़ें- Bijnor News: एनएसएस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...