नैनीताल, जुलाई 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पंगोट-कुंजाखड़क मोटर मार्ग बीते 11 वर्षों से बदहाल है। ग्रामीण और जनप्रतिनिधि कई बार सड़क ठीक करने को लेकर पत्राचार कर चुके हैं, इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी। पंगोट से कुंजाखड़क तक करीब 16 किमी लंबी सड़क की स्थिति काफी खराब है। सड़क पर डामरीकरण न टिक पाने के कारण पूर्व में लोनिवि ने इसे सीसी मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो सका है। यह सड़क पंगोट, घुग्घूखाम, सिगड़ी, विनायक, मणिया, बांसी, हरिनगर समेत कई गांवों को जोड़ती है। खराब हालत के चलते सड़क पर वाहनों से यात्रा करने में जोखिम बना रहता है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कई बार डामरीकरण किया जा चुका है, लेकिन सफल नहीं रहा। कोटाबाग ब्लॉक में आने वाली इस सड़क के सुधारीकरण से करीब 10 गांवों के लोगों को लाभ...