Nainital News: गौला पर स्थायी तटबंध के लिए संयुक्त सर्वे शुरू
नैनीताल, अक्टूबर 3 -- Nainital News: लालकुआं, संवाददाता। गौला नदी के कटाव और बाढ़ से सुरक्षा को लेकर शनिवार को सिंचाई, वन, राजस्व और ब्रिडकुल की संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। 27 सितंबर को वनाधिकार संगठन की रैली में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश के बाद सर्वे की कार्रवाई शुरू हुई।ब्रिडकुल के अवर अभियंता रोहित नारियाल ने बताया कि 8 अप्रैल को तैयार प्रस्ताव में बिंदुखत्ता और चोरगलिया में 6461 मीटर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 147.59 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। बाढ़ और कटाव से प्रभावित नए स्थानों का भी सर्वे किया जा रहा है। दो-तीन दिन में संशोधित एस्टीमेट तैयार कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। वनाधिकार समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी ने कहा कि तटबंध निर्माण का प्रस्ताव पहले ही तैयार हो चुका है। अब नए सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.