Nainital News: गैलेक्सी एफसी ने किलर्स इलेवन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित 103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में गैलेक्सी एफसी ने किलर्स इलेवन को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में गैलेक्सी एफसी के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाए रखा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 19 अगस्त को गैलेक्सी एफसी और फास्ट आयारपाटा के बीच खेला जाएगा। मैच में रेफरी की भूमिका भरत, पवन और संजय ने निभाई। उद्घोषक दीपक कुमार और नवीन पांडे रहे। इस दौरान डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, प्रो. डीएस बिष्ट, खीमराज देउपा, फुटबॉल सचिव पवन खडायत, चंद्र लाल साह, धर्मेंद्र शर्मा, शैलेंद्र बर्गली, हरीश जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. मनोज बिष्ट और जलज वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.