नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित 103वीं लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गैलेक्सी एफसी और फास्ट अयारपाटा के बीच खेला गया। मुकाबले में गैलेक्सी एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज की।मुख्य अतिथि दर्जाधारी अनिल कपूर डब्बू ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।इस दौरान डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष डीएस बिष्ट, खीमराज देउपा, डॉ. मनोज बिष्ट, चंद्र लाल साह, पवन खड़ायत, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, जलज वर्मा, सभासद भगवत रावत, सभासद जितेन्द्र पांडे, सभासद मनोज जगाती, सभासद मंटू जोशी, युवराज करायत, प्रियांशु आर्य, शैलेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...