Nainital News: गुनियालेख इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: भीमताल। राइंका गुनियालेख में स्थायी प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी रंजीत सिंह नेगी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। शर्मा ने कहा कि गुनियालेख क्षेत्र का महत्वपूर्ण व एकमात्र इंटर कॉलेज है, जहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य पद पर पूर्ण प्रभार के साथ नियुक्ति करने के साथ रिक्त विषयों में शिक्षकों की तैनाती शीघ्र करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, जिससे अभिभावक चिंतित हैं। इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.