नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को डीएम सभागार में एडीएम सौरभ असवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। एडीएम ने बताया कि दो अक्तूबर को सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, बेतालघाट, लालकुआं, धारी, कैंचीधाम समेत अन्य स्थानों पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आम लोग शामिल होंगे। नैनीताल शहर में प्रभात फेरी मल्लीताल स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा से शुरू होकर तल्लीताल गांधी चौक पर समाप्त होगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: धूमधाम ...