नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। करीब 200 गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमुख केंद्र सीएचसी गरमपानी खैरना लंबे समय से चिकित्सकों और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर गरमपानी सीएचसी को तत्काल उपजिला अस्पताल का दर्जा देने, नियमित रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने, विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद भरने और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बेतालघाट के साथ ताड़ीखेत और रामगढ़ विकासखंड के कई दूरस्थ गांवों की बड़ी आबादी इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर है। पहाड़ी क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और लंबी ...