Nainital News: गरमपानी रामलीला में ताड़िका वध का मंचन
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: गरमपानी। श्री रामलीला सेवा समिति गरमपानी में रामलीला मंचन के दूसरे दिन राम जन्म, सीता जन्म और ताड़का वध का मंचन किया गया। मंचन के दौरान ताड़का के पात्र पुष्कर बिष्ट ने ताड़का मेरो नाम, जंगल छू मेरो मकान संवाद के साथ शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, भगवान राम के पात्र भूमिका जलाल और लक्ष्मण के पात्र सिद्धि गौणी ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। रामलीला के मंचन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान अध्यक्ष आरडी जोशी, भाष्कर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, त्रिभुवन पाठक, हितेश साह, भाष्कर पांडेय, गगन त्रिपाठी, भाष्कर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रामजन्म और ताड़का वध का मंचन देख गू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.