नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: गरमपानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सोमवार को राप्रावि गरमपानी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ग्रामीण दस्तावेज लेकर विद्यालय परिसर पहुंचने लगे। इस दौरान अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर एसआईआर नोटिस और मतदाता सूची से जुड़ी आपत्तियों का निस्तारण किया। अधिकारियों ने लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ ही उन्हें आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई। बीएलओ गीता गोस्वामी और शकील ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण का कार्य लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: एफआईआर को लेकर दूसरे दिन भी चला दावा-आपत्ति शिविर सोमवार को कुल 122 आपत्तियों...