Nainital News: गरमपानी झूलापुल के पास मलबा आने से एक घंटे बाधित रहा अल्मोड़ा हाईवे
नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी झूलापुल के पास थुवा की पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। दोपहर करीब 12 बजे मलबा आने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रानीखेत की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में चार परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, भवाली में खतरे में आए मकानमलबा हटाने का कार्य सूचना मिलने के बाद एनएच विभाग की जेसीबी को मौके पर लगाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं, बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर काली पहाड़ी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.