नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर गड्ढों को भरने के नाम पर मिट्टी डाले जाने से बारिश के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। मिट्टी पानी के साथ कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।बताया जा रहा है कि बीते दिनों भीमताल में हुई बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों को सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभिन्न मार्गों पर गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया। इसी क्रम में नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रूसी और एरीज मोड़ के समीप भी गड्ढे भरे गए। हालांकि, यहां गड्ढों में मिट्टी डाल दी गई। बारिश के बाद यही मिट्टी कीचड़ में बदल गई, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गड्ढ...