नैनीताल, सितम्बर 1 -- Nainital News: गरमपानी। बारिश के कारण मंगलवार को खैरना, गरमपानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जगह-जगह विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया, कि बारिश के चलते कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फाल्ट आया है। फाल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को मौके पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लाइन की मरम्मत का कार्य लगातार किया जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...