Nainital News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की फोटो-वीडियो पालिका को भेजें
नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। गंदगी फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए पालिका ने विशेष निगरानी अभियान तेज कर दिया है। पालिका की टीमें अब शहर के सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गस्त करेंगी। साथ ही सोशल मीडिया में वायरल होने वाले वीडियो का भी संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि शहर में कूड़ा फैलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए, एक वीडियो के आधार पर नाले में मीट का कचरा फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा चुकी है। ईओ शर्मा ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.