नैनीताल, अगस्त 11 -- Nainital News: भीमताल। भाजपा ने वरिष्ठ कार्यकर्ता खीमानंद शर्मा को नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। शर्मा पिछले तीन दशकों से संगठन में मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। वर्ष 2010 से 2015 तक वे भाजपा जिला महामंत्री रहे और इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व भी संभाला। नई जिम्मेदारी मिलने पर खीमानंद शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम पुष्कर धामी और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का आभार जताते हुए, कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसका वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...