Nainital News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: नैनीताल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान के नेतृत्व में टीम ने सात खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता मानकों और खाद्य पदार्थों के भंडारण की जांच की गई। टीम ने घी, चोको चिप्स कुकीज और घेवर के एक-एक सैंपल लिए। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। निरीक्षण के दौरान एक खाद्य कारोबारी बिना वैध खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण के कारोबार करता मिला। विभाग ने सात दिन का सुधारात्मक नोटिस जारी किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: खाद्य पदार्थ निर्माता इकाइयों में छापेमारी, जीरा पेय से लेकर घी तक के नमूने भरे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.