नैनीताल, जुलाई 24 -- Nainital News: नैनीताल/गरमपानी, हिटी। रक्षाबंधन और श्रावण मास को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तहसील श्रीकैंचीधाम और धारी क्षेत्र के कैंची, खैरना, गरमपानी, कसियालेख, लेटीबुंगा, भटेलिया और धानाचूली सहित विभिन्न क्षेत्रों में होटल, किराना, फल-सब्जी और मिठाई की दो दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दाल, धनिया, हल्दी, पुष्टाहार दलिया और घी के कुल 8 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं मल्लीताल क्षेत्र में सात रेस्टोरेंट को नोटिस दिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर 4 प्रतिष्ठानों को ऑनलाइन नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन के भीतर कमियों का निस्तारण नहीं होने पर उनके खिलाफ न्यायालयी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Basti News: कांवड...