नैनीताल, अगस्त 25 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है या जहां मिसब्रांडिंग हो रही है, वहां खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलोअप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे अंतिम अंजाम तक पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- Nainit...