नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने शुक्रवार को भीमताल विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। योजनाओं की नियमित समीक्षा करने के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर आने व...