नैनीताल, जुलाई 11 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बाद बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव के तोक ढोन को जाने वाला जीप मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के बदहाल होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट की सूचना पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। टीम ने मार्ग को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की।ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग खराब होने से दैनिक आवागमन के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कर आवागमन सुचारु कराने की मांग की। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ता...