नैनीताल, सितम्बर 9 -- Nainital News: भीमताल। पंत पार्क तल्लीताल भीमताल में हिमालयन फाउंडेशन की ओर से बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भीमताल के स्कूलों के बच्चों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. पवन धस्माना और डॉ. केडी सिंह रहे। प्रतियोगिता में विशाल कुमार, पूर्वी गोस्वामी पहले व सोनू बिष्ट, प्रदीप सिज़वाली दूसरे और हितेश जोशी, हिमांशु बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। यहां हिमालयन फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार टम्टा, सचिव रवि कुमार, सदस्य पवन कुमार, नीरज जोशी, दीपू फर्त्याल, विनोद कुमार, उमेश चंद्र, गणेश आर्य, शरद पांडे रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: हिमालय दिवस पर प्रतियोगिताएं हुई यह भी पढ़ें- भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हिन्दुस्तान हिमालय भाषण...