नैनीताल, जुलाई 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हरेला पर्व के अवसर पर 'क्लीन नैनीताल' संस्था ने वृहद पौधरोपण अभियान चलाया। तल्लीताल से मल्लीताल के बीच ठंडी सड़क के दोनों ओर और पाषाण देवी मंदिर के आसपास के वन क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। 'क्लीन नैनीताल' की टीम, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रमदान कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया। पौधरोपण के बाद टीम ने शनि मंदिर और नयना देवी मंदिर के समीप झील के किनारे अपना 40वां स्वच्छता अभियान भी चलाया। सदस्यों ने बताया कि संस्था ने नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह भी पढ़ें- हरेला पर पटवाडांगर परिसर में तीन सौ पौंधे रोपे यहां यशपाल रावत, आशु निगम, शिखा रावत, निहारिका चौबे, यश गर्ग, प्रशांत तिवारी, दिवा शाह, मोहित पां...