Nainital News: कैलाशद्वार में जमीन धंसने से झुकी बिजली की लाइन
नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: भीमताल। धारी ब्लॉक की बबियाड़ ग्रामसभा के कैलाशद्वार क्षेत्र में जमीन धंसने से बिजली लाइन नीचे झुक गई है। बिजली के तार अब जमीन से काफी कम ऊंचाई पर हैं, जिससे क्षेत्र में हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कैलाशद्वार क्षेत्र में जमीन धंसने के कारण पिछले कई वर्षों से विद्युत लाइन लगातार नीचे खिसक रही है। वर्तमान में बिजली के तार लोगों के हाथों की पहुंच के करीब आ गए हैं। इस मार्ग से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे और मवेशी भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। मनोज शर्मा ने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.