नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। कैंची धाम के नाम पर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही भ्रामक जानकारियों को लेकर मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के माडा गांव स्थित एक मंदिर, ज्योति जी को 'मानस कन्या' की उपाधि दिए जाने और उक्त मंदिर को कैंची धाम के नाम से प्रचारित करने संबंधी दावों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया है। प्रदीप साह ने कहा कि उन्होंने न तो ज्योति जी को 'मानस कन्या' की उपाधि दी है और न ही किसी अन्य मंदिर को कैंची धाम के नाम से प्रचारित करने की अनुमति दी है। उत्तराखंड स्थित कैंची धाम ही कैंची धाम मंदिर है। केवल किसी अन्य मंदिर को कैंची धाम कह देने से वह कैंची धाम नहीं बन जाता। उन्होंने नीब करौरी ...