नैनीताल, अक्टूबर 1 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल के कृष्णापुर वार्ड में सड़क की मांग को लेकर पूर्व सभासद कैलाश सिंह रौतेला के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी तल्लीताल डांठ पर जारी रहा। लोगों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाते हुए चेतावनी दी, कि सड़क नहीं बनने पर आगामी चुनाव के बहिष्कार को चेताया।

सड़क निर्माण की बाधाएं बीते बुधवार को विधायक सरिता आर्या और एसडीएम नवाजिश खलीक के एक हफ्ते के समय मांगने के बाद ग्रामीणों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रखने का ऐलान किया था। सभासद सुरेंद्र कुमार ने कहा, कि कृष्णापुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि बलियानाला कार्य पर करोड़ों खर्च के बाद यदि छोटे...