नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: भीमताल। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ ने सहायक कृषि अधिकारी संवर्ग की लंबित समस्याओं और आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और मांगों के निराकरण की मांग की। संघ ने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 का ग्रेड पे 2400 से बढ़ाकर 4200 करने, वर्ग-1 को राजपत्रित घोषित कर 4800 ग्रेड पे देने, वर्ग-1 को 10 वर्ष की सेवा पर 5400 ग्रेड पे देने और पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा एग्रीस्टैक व ऑनलाइन कार्यों के लिए लैपटॉप, इंटरनेट व तकनीकी संसाधन, प्रयोगशाला कार्मिकों को जोखिम भत्ता और जिला स्तरीय प्रयोगशालाओं में सहायक निदेशक के पद सृजित करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विभाग के कर्मचारी मुखर...