Nainital News: कूटा ने संविदा शिक्षकों की समस्याएं रखी
नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और संविदा प्राध्यापकों के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सांसद को शॉल ओढ़ाकर और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया। प्रो. तिवारी ने नैनीताल की यातायात व्यवस्था, कार्य क्षमता बढ़ाने, रोपवे, कैंची धाम और अल्मोड़ा के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के मुद्दे उठाए। सीआरएसटी चुंगी रोड व पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग की मरम्मत और सात नंबर क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या पर कार्रवाई की मांग भी की। संविदा प्राध्यापकों को यूजीसी के नियमानुसार वेतन देने, दस वर्ष की सेवा पूरी करने वालों के नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन का प्रावधान लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Nainital Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.