Nainital News: कुविवि ने एनआईओएस छात्रों के लिए खोला स्नातक प्रवेश पोर्टल
नैनीताल, अक्टूबर 31 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में एनआईओएस के छात्रों के स्नातक प्रवेश को लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने अहम कदम उठाते हुए एनआईओएस से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए स्नातक का प्रवेश पोर्टल खोल दिया है।उल्लेखनीय है कि छात्र नेता शुभम कुमार और अभिषेक कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने पोर्टल खुलवाने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। प्रशासन द्वारा मांग स्वीकार करने के बाद पोर्टल खुलते ही प्रवेश से वंचित छात्र बड़ी संख्या में डीएसबी परिसर पहुंचे और अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही परिसर में स्नातकोत्तर के प्रवेश भी सुचारू रूप से कराए गए। छात्र नेता शुभम कुमार और अभिषेक कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से कई विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.