नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के लिए शुक्रवार को नैनीताल में रामनगर और पिथौरागढ़-चम्पावत सीट के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। रामनगर सीट पर भुवन चंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की, वहीं पिथौरागढ़-चम्पावत सीट पर फर्जी मतदान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरण देहरादून के हस्तक्षेप के बाद विवेक साह को विजेता घोषित किया गया। रामनगर डायरेक्टर सीट पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। इसमें भुवन चंद्र शर्मा को 5 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव चंद्र गुप्ता को 4 वोट प्राप्त हुए। एक वोट के अंतर से भुवन चंद्र शर्मा विजयी घोषित किए गए। यह भी पढ़ें- Champawat News: मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शुरू हुआ रामनगर डायरेक्टर पद पर कुल 9 वोट पड़े। वहीं, पिथौराग...