नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि नैनीताल में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और सांस्कृतिक विरासत को स्मरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीयूजे में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया यादजनजातीय विरासत और बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया याद मुख्य अतिथि संकायाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि जनजातीय समुदाय भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी जीवनशैली, लोककला, लोकसंगीत, पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति से जुड़ाव सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध बनाता है। मुख्य वक्ता प्रो. ललित मोहन पांडेय ने कहा, कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमी...