Nainital News: कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता पर यूनिवर्सल क्लब का कब्जा
नैनीताल, सितम्बर 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसए मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबला यूनिवर्सल एफसी व गैलेक्सी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमे यूनिवर्सल एफसी ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्रॉफी पुरस्कार में दी। प्रतियोगिता में अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, प्रतियोगिता सचिव विलाल अली, मोहन चिलवाल, हंसा बहुगुणा, प्रधानाचार्य बिशन मेहता, रोहित भाटिया, दीपक चंदेल, अनिल कटियार, टोनी, भोलू कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.