नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल। खुर्पाताल में गुरुवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति के कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। खुर्पाताल निवासी लक्ष्मण सिंह सुबह घर पर काम कर रहे थे, बच्चों के स्कूल जाने के करीब एक घंटे बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी तबीयत बिगड़ी देखी। पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने कीटनाशक का सेवन किया है। परिजन और ग्रामीण उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल की प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मानसिक तनाव के चलते...