Nainital News: किशोरियों को अधिकारों, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: भीमताल। बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं मिशन शक्ति के तहत एचडी डिग्री कॉलेज भीमताल में गुरुवार को किशोरियों एवं बेटियों के लिए 'शक्ति संवाद' संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विपिन सिंह जन्तवाल की मौजूदगी में हुआ। डॉ. बिष्ट ने कहा कि किशोरियों और बेटियों को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निरंतर संवाद और सकारात्मक पारिवारिक वातावरण आवश्यक है। बेटियों को उच्च शिक्षा एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर ही उन्हें अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं लेने के योग्य बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.