नैनीताल, अक्टूबर 22 -- Nainital News: कालाढूंगी/रामनगर, हिटी। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कालाढूंगी स्वास्थ्य केंद्र और इमरजेंसी वार्ड के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलपड़ाव, पीरुमदारा और कानिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और चिकित्सकों को बीपी मशीन दी। निरीक्षण में लेबर रूम, वार्ड, फार्मेसी, पंजिकाओं और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं भी परखी गईं। सीएमओ ने लेबर रूम और रेफरल रजिस्टर व्यवस्थित रखने, परिवार कल्याण सामग्री उपलब्ध कराने, बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण करने तथा ई-औषधि पोर्टल पर दवाओं का रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...