नैनीताल, अक्टूबर 22 -- Nainital News: कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में टस्कर हाथी की आवाजाही से लोगों में दहशत बनी हुई है। बैलपड़ाव क्षेत्र में दो दिन तक उत्पात मचाने के बाद अब हाथी ने कालाढूंगी नगर का रुख कर लिया है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज से सटे वार्ड नंबर एक में हाथी गिरीश गोस्वामी के बगीचे में घुस गया। यहां हाथी ने आम और केले के पेड़ों को तोड़ने के साथ ही पशुओं के चारे को भी नुकसान पहुंचाया। इससे पहले टस्कर हाथी ने बन्नाखेड़ा रेंज के बैलपड़ाव क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक उत्पात मचाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...