नैनीताल, नवम्बर 25 -- Nainital News: गरमपानी। खैरना बाजार में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहे पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मार्ग पर जाम लग गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर खैरना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। दूसरी घटना में रातीघाट से खैरना की ओर आ रही कार और खैरना से हल्द्वानी की तरफ जा रही स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों सड़क हा...