नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। काठगोदाम कोतवाली में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पिछले दो माह से लापता है। बेटे के लापता होने की जानकारी कांस्टेबल की मां ने खुद गुरुवार को नैनीताल स्थित कमिश्नरी पहुंचकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दी। मामले का संज्ञान लेते हुए, कमिश्नर ने एसएसपी नैनीताल को कांस्टेबल की खोज करने व संबंधित अधिकारी को उसकी मां के भरण-पोषण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नरी में गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बागेश्वर निवासी शांति राठौर ने कमिश्नर को बताया कि काठगोदाम में तैनात उनका कांस्टेबल पुत्र जगदीश के बीते दो माह से लापता है। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में पत्थरबाजी से दहशत, कमिश्नर के निर्देश पर एसपी ने संभाला मोर्चा कमिश्नर ने एसएसपी नैनीताल को उ...