नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: भवाली। हल्द्वानी के पुलिस कार्यालय में बीते दिनों कांग्रेसियों की ओर से किए गए हंगामे के विरोध में रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर कांग्रेस का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और कानून व्यवस्था की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोहरा, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, पंकज अद्वेती, कंचन साह, अमित पांडे, संजय लोहनी, शुभम कुमार, पवन भाकुनी, जावेद खान, मनोज कनवाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...