नैनीताल, नवम्बर 9 -- Nainital News: भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पांडे गांव के करकोटक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मादा गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में गुलदार ने एक गाय पर हमला कर उसे मार दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह आखिरकार मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि करकोटक क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। सोमवार सुबह उसमें मादा गुलदार कैद हो गई, जिसे सुरक्षित रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

हिंदी ह...