नैनीताल, अगस्त 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के जूमलैंड क्षेत्र में शनिवार शाम दौरे पर पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने रिंक हॉल के पास स्थित एक दुकान को अतिक्रमण पाते हुए, उसमें ताला लगवा दिया। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी हिदायत दी, कि क्षेत्र में अतिक्रमण न करें।जूमलैंड में पूर्व में भी कई बार आयुक्त ने निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाया है। क्षेत्र में आए दिन दुकान संचालक टेबल और कुर्सियां इत्यादि फैला देते हैं और अतिक्रमण करते हैं। जिसके लिए पूर्व में भी उन्हें फटकार लगाई गई है। शनिवार को जूमलैंड स्थित द नैनीताल कैफे में आयुक्त ने ताला लगवाया है। नगर पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया, कि कुमाऊं आयुक्त ने एक दुकान में ताला लगवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...