Nainital News: कबड्डी और बैडमिंटन का ट्रायल सोमवार को होगा
नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं के लिए डीएसबी परिसर की टीम के ट्रायल कल सोमवार को होंगे। महिलाओं की कबड्डी और पुरुष एवं महिलाओं की बैडमिंटन टीम के लिए खिलाड़ी चुने जाएंगे। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया, कि कबड्डी महिला और बैडमिंटन पुरुष एवं महिला वर्ग के ट्रायल 26 अक्तूबर को होंगे। कबड्डी महिला वर्ग का ट्रायल सुबह 9 बजे से केनफील्ड छात्रावास नैनीताल में होगा, जबकि बैडमिंटन पुरुष एवं महिला वर्ग का ट्रायल सुबह 10 बजे से एचआरडीसी हरमिटेज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर खेल पोशाक और मूल पहचान पत्र के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है। यह भी पढ़ें- Nainital News: कुमाऊं विवि अंतर महाविद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.