नैनीताल, अक्टूबर 2 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। वृंदावन डांस एवं म्यूजिक एकेडमी में सात दिवसीय कथक कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में वृंदावन के कथक नर्तक और कोरियोग्राफर आशीष सिंह नृत्य मंजरी दास ने विद्यार्थियों को कथक नृत्य की बारीकियां सिखाईं। आशीष सिंह ने कहा कि आज समाज में अपनी भारतीय परंपरा को संजोने की जरूरत है, जिससे आज की युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं को सीख और समझ सके और उसे आगे ले जा सके। समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजन से बच्चों में उत्साह के साथ अपनी कला को सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने नैनीताल में दूसरी बार सफलतापूर्वक कार्यशाला के आयोजन के लिए एकेडमी की निदेशक राखी शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यशाला में कथक नृत्य के थाट, आमद, परण, चक्रदार परण, चक्रदार टोड़ा, तिहाई, टुकड़ा, टोड़ा, गुरु वंदना, कृष्...