Nainital News: ओखलकांडा में जनकल्याण शिविर, 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
नैनीताल, जुलाई 20 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सोमवार को ओखलकांडा के ग्राम नाई स्थित रामलीला मैदान में जनकल्याण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य और परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने शिविर का शुभारंभ कर लोगों की समस्याएं सुनीं।शिविर में कुल 44 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 38 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। करीब 230 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.