नैनीताल, जुलाई 15 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल के जूनियर स्कूल में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया। गुरुवार अवकाश के चलते विद्यालय में हरेला उत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया।पर्व की शुरुआत परंपरा के अनुसार 7 जुलाई को हुई थी, जब एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के बीज बोकर हरेला उगाने की प्रक्रिया शुरू की थी। बुधवार को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर हरेला के सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पांचवीं के विद्यार्थियों ने हरेला पर्व पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक चार्ट प्रस्तुत किए। वहीं कुछ छात्राएं पारंपरिक कुमाऊंनी लहंगे और रंगवाली पिछौड़ा पहनकर शामिल हुईं। यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया ह...