नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से ऑल सेंट्स कॉलेज में सोमवार को 12 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें नर्सरी से 12 वीं तक की छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी तकनीकों का अभ्यास कराया जा रहा है।शिविर का संचालन स्ट्राइक डिफेंड कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर कंपनी के निदेशक एवं संस्थापक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल संजय पनवर, संस्थापक अनुज पनवर, मुख्य प्रशिक्षक गौरव जैन प्रशिक्षक रहे। विद्यालय प्रशासन ने शिविर को छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

हिंदी हिन्दुस्...