नैनीताल, अगस्त 5 -- Nainital News: नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल के नेतृत्व में बुधवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौंधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पौधरोपण किया। डॉ. खेतवाल ने कहा कि नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और स्वास्थ्य तभी सुरक्षित रहेंगे, जब सभी नागरिक शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस दौरान मुन्नी तिवारी, मीनू बुधलाकोटी, रक्षित साह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: सेनिटोरियम में महिलाओं ने रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...