नैनीताल, नवम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। दिल्ली पुलिस की एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के अधिवक्ताओं को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर नैनीताल के अधिवक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एवं अधिवक्ता दीपक रुवाली ने इस संबंध में थाना तल्लीताल में तहरीर देकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। तहरीर में कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही रीलों में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ अधिवक्ताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं को बहरूपिया और गुंडा बताते हुए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने, वारंट जारी कराकर अदालत बुलाने और वहां पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने जैसे आरोप लगाए हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: एसीपी की टिप्पणी से नाराज अधिवक्ताओं ने मनाया...