नैनीताल, नवम्बर 2 -- Nainital News: नैनीताल। दिल्ली में आयोजित एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) विरोधी आंदोलन में शामिल होकर लौटे नैनीताल के युवा छात्र नेताओं ने इसे न्याय और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताया है। डीएसबी परिसर के छात्र नेता हिमांशु कुमार आर्य के नेतृत्व में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रा और छात्र नेता विपिन आर्य भी आंदोलन में शामिल हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले हिमांशु ने परिसर के विद्यार्थियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की थी। आंदोलन से लौटने के बाद उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के वोट काटे गए हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि आंदोलन भले ही कांग्रेस के बैनर तले आयो...