Nainital News: एबीवीपी ने प्रवेश पोर्टल पुनः खोलने की मांग उठाई
नैनीताल, अक्टूबर 9 -- Nainital News: नैनीताल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नैनीताल इकाई ने शुक्रवार को सहायक कुलसचिव के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश पोर्टल को जल्द पुनः खोले जाने की मांग की गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई छात्र-छात्राएं तकनीकी कारणों और अन्य समस्याओं के चलते प्रवेश से वंचित रह गए हैं। पोर्टल दोबारा खुलने से उन्हें एक और अवसर मिल सकेगा और उनका भविष्य प्रभावित नहीं होगा। ज्ञापन देने वालों में मनकरन सिंह, कुलदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.