Nainital News: एचजीएस में धूमधाम से मनाया गया डांडिया उत्सव
नैनीताल, अक्टूबर 17 -- Nainital News: भीमताल। नवरात्रि के अवसर पर एचजीएस परिसर में शनिवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि डांडिया भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही आपसी मेलजोल, एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में महिला अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुनों पर डांडिया नृत्य कर माहौल को उत्सवमय बनाया। इस दौरान हेड मिस्ट्रेस अनसूया साह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deoria News: डांडिया में रंग-बिरंगे परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.